ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MLA जाखड़ ने प्रधान राजा वड़िंग को अहंकारी बताया; बोले- इज्जत कमाई जाती है

चंडीगढ़: विधायक संदीप जाखड़ और प्रधान राजा वड़िंग।पंजाब कांग्रेस में नए सिरे से घमासान शुरू हो गया है। सुखपाल खैहरा के बाद विधायक संदीप जाखड़ ने भी प्रधान राजा वड़िंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। MLA जाखड़ ने वड़िंग को अहंकारी करार दे दिया। उन्होंने वड़िंग की सुखपाल खैहरा पर सार्वजनिक टिप्पणी पर एतराज जताया।जाखड़ ने कहा कि यह पंजाब कांग्रेस प्रधान का अहंकार है कि उन्होंने सुखपाल खैहरा जैसे सीनियर नेता को सार्वजनिक तौर पर झिड़क दिया। इसके बावजूद वह कैडर से इज्जत चाहते हैं। इज्जत कमाई जाती है। ​​कांग्रेस MLA संदीप जाखड़ ने ट्वीट कर वड़िंग पर निशाना साधा।वड़िंग ने कहा था- खैहरा बिना मांगे सलाह न देंपंजाब कांग्रेस विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से अरेस्ट पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के हक में डटी हुई थी। इसके लिए लगातार लुधियाना में धरना दिया जा रहा था। सुखपाल खैहरा ने वड़िंग को सलाह दी कि एक आदमी के पीछे पूरे कैडर की एनर्जी बर्बाद न करो। अगर वह ईमानदार है तो फिर चिंता क्यों?। इस पर वड़िंग ने खैहरा को दो-टूक कह दिया कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए। इससे कद्र घट जाती है।सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़संदीप जाखड़ दिग्गज नेता सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। इस बार सुनील जाखड़ की अबोहर सीट पर संदीप ने चुनाव जीता। इसके बाद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद संदीप जाखड़ भी बगावती तेवर दिखा रहे हैं। राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी छोड़ने को कहा था लेकिन संदीप ने वड़िंग को उन्हें पार्टी से निकालने की चुनौती दे दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.