ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से कुछ घंटे पहले तेज गेंदबाज हसन अली पाकिस्तान स्क्वाड से जुड़े 

तेज गेंदबाज हसन अली रविवार को एशिया कप के ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले पाकिस्तान स्क्वाड में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच से कुछ घंटे पहले इसकी पुष्टि की है। एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान को एक और झटका तब लगा, जब टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को ही उनके रिप्लेसमेंट के रूप में हसन अली का नाम टीम से जोड़ा था। इससे पहले टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
एशिया कप से बाहर होने के बावजूद टीम प्रबंधन ने वसीम को टीम के साथ रखने का फैसला किया है, जहां वह अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे। एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से है। भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने मैदान पर उतरेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.