ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पुलिस का दावा- जल्द करेंगे खुलासा

शाजापुर (उज्जैन): शाजापुर जिले के ग्राम दुधाना में बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि अभी आरोपी के बारे में पुलिस को कोई सबूत या जानकारी नहीं मिली है। पुलिस प्रयास कर रही हैं। एसपी जगदीश डाबर भी घटनास्थल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास का भी निरीक्षण किया। मोहन बड़ोदिया पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए।दरअसल, शुक्रवार को मोहन बड़ोदिया पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दुधाना में नाले के पास एक बोरा है, जिसमें किसी का शव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त राजेश पिता सिद्धूलाल निवासी दुधाना के रूप में हुई। पुलिस ने जब शव की जांच की तो उसके सिर पर एक दर्जन से अधिक घाव थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला भी दर्ज किया है।एसपी जगदीश डाबर ने भी मामले को गंभीरता से लिया और खुद घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से चर्चा की और घटनास्थल सहित आसपास के इलाके का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मोहन बड़ोदिया पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान एसडीओपी दीपा डोडवे, टीआई सौरभ शर्मा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.