मायके से दो किलो नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार, पेशी से लौटते समय फरार हुआ था 1 लाख का इनामी
बिजनौर: पुलिस आरोपी महिला को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राना नंगला का रहने वाला बदमाश आदित्य राणा 23 अगस्त को लखनऊ जेल से बिजनौर पेशी पर आया था। मंगलवार रात पुलिस अभिरक्षा में वापस लखनऊ जेल लौट रहा था।जिला शाहजहांपुर में आदित्य पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद से उसको बिजनौर, शाहजहांपुर व लखनऊ पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही हैं।कोतवाली नगर, महिला थाना व एसओजी टीम सोमवार को सूचना पर कोतवाली नगर के गांव युसुफपुर हमीद पहुंची। पुलिस के मुताबिक इस दौरान कुख्यात आदित्य राणा की पत्नी गुड्डी अपने मायके में चरस बेचती हुई मिली। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुड्डी के पास से पुलिस को करीब एक किलो 950 ग्राम चरस मिली है।मुंह नहीं खोल रही पत्नीपुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस गुड्डी से आदित्य के बारे में भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। लेकिन गुड्डी ने अभीतक पुलिस को आदित्य की कोई जानकारी नहीं दी है।पुलिस कर रही पूछताछशहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र तोमर का कहना है किएक लाख के इनामी कुख्यात आदित्य की पत्नी को उसके मायके से चरस बेचते हुये गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक किलो 950 ग्राम चरस मिली है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.