बेड के बॉक्स में दोनों के शव छिपाए; मकान में ताला लगाकर स्कूटी साथ ले गए हत्यारे
मेरठ: मेरठ शहर से 45 किमी दूर हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने मां-बेटे को गला दबाकर मार दिया।उसके बाद दोनों के शव बेड के बॉक्स में बंद कर दिए। घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ मिला है। सोमवार रात में जब बैंक मैनेजर अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। पहले उन्होंने सोचा कि उनकी पत्नी शिखा बेटे रुद्रांश को लेकर डॉक्टर के पास गईं होंगी। मगर फोन नहीं उठने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर बेड के बॉक्स में शिखा और रुद्रांश के शव मिले। घर से एक स्कूटी भी गायब है। लूट के बाद हत्या की आशंका मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।बिजनौर में तैनात हैं बैंक मैनेजर संदीपहस्तिनापुर में रामलीला ग्राउंड कॉलोनी में संदीप कुमार रहते हैं। वो बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर हैं। संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे। घर पर उनकी पत्नी शिखा और 5 साल का बेटा रुद्रांश थे। बैंक मैनेजर की पत्नी शिखा गर्भवती थीं। रात करीब 8:10 बजे संदीप घर वापस आए। मुख्य गेट का ताला लगा था। जिसके बाद बैंक मैनेजर ने अपनी पत्नी को कॉल की। मगर पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद संदीप अपने पड़ोस में अपने दोस्त के यहां चले गए।फर्श पर खून, बेड में शिखा तो दूसरे कमरे में बेटे का शव मिलाबार-बार कॉल करने के बाद भी पत्नी की कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद संदीप ने हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी। करीब 350 दूरी पर ही हस्तिनापुर थाना है। सोमवार रात साढ़े 10 बजे घर का ताला तोड़ा गया। उस समय पुलिस भी पहुंच गई। घर के अंदर देखा तो कमरे में फर्श पर खून पड़ा था। बेड में शिखा का शव मिला, दूसरे कमरे में 5 साल के बेटे का शव मिला। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर SSP रोहित सिंह और SP देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।लूट के बाद हत्या की आशंकाबैंक मैनेजर संदीप ने पुलिस को बताया कि घर में स्कूटी नहीं है। घर में अन्य सामान भी गायब है। संदीप ने पुलिस को रंजिश की घटना से इंकार किया है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि बदमाशों ने लूट के बाद हत्या की है। हत्या के बाद बदमाश घर में स्कूटी से ही फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज देख रही है।SP देहात केशव कुमार का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पृथम दृष्टा जांच में लग रहा है की दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.