ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

JJP सलाह लेकर करेगी पार्टी सिंबल पर इलेक्शन लड़ने का फैसला, वार्ड वाइज कार्यकर्ताओं से पूछेंगे

रेवाड़ी: कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव।हरियाणा में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। किसी भी समय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। यह चुनाव केवल जिला परिषद का चुनाव न होकर आने वाली विधानसभा 2024 की नींव का भी काम करेगा। ऐसे में जन नायक जनता पार्टी ने तैयारियों को अमली जामा पहनाते हुए गांवों में भागदौड़ शुरू कर दी है।जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोसली हल्के में पंचायत चुनाव प्रभारी अभिमन्यु राव ने कहा कि हमने तय किया है कि गांव-गांव और वार्ड वाइज कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे और पूछेंगे कि पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या फिर नहीं। इसके बाद ही फैसला लेंगे। हर जगह मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे। प्रत्याशी तय करने में भी सभी की सहमति लेंगे।जिला परिषद की टिकट जिसके भी खाते में जाएगी, हमें उस प्रत्याशी की दिल खोलकर मदद करनी है। कोसली हल्के के 8 वार्डों के लिए जो भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वह तीन दिन में अपने-अपने आवेदन जमा करवा दें। अगले सप्ताह से प्रत्येक वार्ड में जाकर मीटिंग करेंगे। आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी मनभेद नहीं होने चाहिए।बबली कह चुके सिंबल पर नहीं लड़ेंगेइससे पहले जजपा कोटे से प्रदेश सरकार में पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली रेवाड़ी में बैठक के दौरान कह चुके हैं कि उनकी पार्टी पंचायती चुनाव सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उनका कहना था कि यह चुनाव भाईचारे के चुनाव होते हैं, लेकिन अब बदली रणनीति के तहत जजपा गांव और वार्ड में जाकर रायशुमारी कर रही है, जिससे पार्टी प्रत्याशी का चयन कर सिंबल पर लड़ा जाए या फिर नहीं इसका फैसला किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.