ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंगलवार को लखनऊ समेत 15 जिले में रेड अलर्ट, इस साल मानसून में 44 % कम हुई बरसात

लखनऊ: मंगलवार को लखनऊ में भारी होने की संभावना जताई गई है।मंगलवार को मौसम विभाग ने लखनऊ, अयोध्या समेत 15 जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मानसून के पीक माह में 50 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। लेकिन अगस्त महीने में तीस प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है इस साल बारिश ने धोखा देने का काम किया है। कई बार अनुमान मौसम विभाग फेल हुए है। किसानों को बीस दिन देरी से मानसून का पानी मिलना शुरु हुआ। इस साल मानसून शुरु होने से अब तक 44 प्रतिशत कम बारिश होने का आंकड़ा बना हुआ है। बीते 24 घंटे में 4.1 मिली मीटर बारिश हुई है।लखनऊ का विधानसभा मार्ग है।जून, जुलाई से अगस्त में हुई ज्यादा बारिशमौसम विभाग यूपी के निदेशक जेपी गुप्ता बताते है कि, जून, जुलाई की अपेक्षा अगस्त महीने में अच्छी बरसात हुई है। जून में 87 मिली मीटर, जुलाई में 102 मिली मीटर बारिश पूरे प्रदेश में हुई थी। तो अगस्त महीने में 136 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। निदेशक जेपी गुप्ता का मानना है कि सितम्बर में बारिश होने का अनुमान है। लेकिन ज्यादा बारिश नहीं होगी।अब तक बारिश होने का रिकार्डइस साल मानसून शुरु होने से अब तक 326.2 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि अनुमान लगाया गया था कि 583.3 मिली मीटर बारिश होगी। अनुमान से 44 प्रतिशत बारिश अब कम हुई है। बीते 24 घंटे में बारिश 4.1 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई है। जो कि 6 मिली मीटर होने का अनुमान था। जो कि 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है।लखनऊ में बारिश का हाललखनऊ में इस साल अब तक औसत अनुमान से अब तक 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में 1.4 मिली मीटर बारिश हुई। 3.8 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान था। 64 प्रतिशत बारिश कम हुई है।लखनऊ, अयोध्या समेत 15 जिले में रेड अलर्टमौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सीतापुर, सोनभद्र, बाराबंकी , बहराइच, अम्बेडकर नगर, हरदोई और लखीमपुर खीरी जिले शामिल है। यहां पर बिजली की गरज चमक के साथ 70 किलो मीटर प्रति घंटे के अनुमान से हवाएं भी चल सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.