ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक ने नशे की हालत में दुष्कर्म कर बनाई वीडियो; खफा होकर लगाई थी छलांग

फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद के भूना में नहर में कूदी युवती का शव 3 दिन बाद गांव गोरखपुर के पास से बरामद हुआ। युवती के परिजनों ने युवक पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने के आरोप लगाए थे। जिससे खफा होकर युवती ने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने बहन की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।मृतक युवती के चाचा ने पुलिस को बताया था कि 3 दिन पहले उसकी भतीजी ने उसे एकांत में बुलाकर बताया कि सुबह वह कॉलेज में फार्म भरने जा रही थी। उसी दौरान गांव का नवीन आया और कहने लगा कि वह उसे कॉलेज में छोड़ देगा। तो गांव के ही नवीन नामक युवक ने उसे कहा कि वह बाइक पर उसे छोड़ देगा। जिसके बाद वह उसे एक होटल के बाहर ले आया और कहने लगा कि हम यहां बैठ कर फॉर्म भर लेते हैं।जहां कमरे में ले जाकर उसने उसे पानी पीने को दिया। पानी में नवीन ने कुछ मिलाया हुआ था। जिससे उसे नशा हो गया। नशे की हालत में नवीन ने उससे रेप किया और उसकी वीडियो बना ली। साथ ही नवीन ने उसे धमकी दी कि किसी को बताने पर वह वीडियो वायरल कर देगा। दूसरे ही दिन सुबह उसकी भतीजी घर से गायब हो गई। तलाश करने पर नहर पर उसकी चुन्नी व चप्पल मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.