ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान में औसत से ज्यादा बारिश

पाकिस्तान में हो रही जबरदस्त बारिश ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। आलम यह है कि संयुक्त राष्ट्र से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई देशों ने पाकिस्तान की मदद की अपील की है। चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व में चीन से लेकर पश्चिम में अमेरिका तक भयंकर सूखे से जूझ रहे हैं, लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप पर जलवायु परिवर्तन की वजह से कहीं जबरदस्त बारिश तो कहीं सूखे की स्थिति देखी जा रही है। इनमें पकिस्तान ऐसा क्षेत्र है, जहां इस साल बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप में पिछले दो महीने से खास बारिश नहीं हुई, जिसके कारण आगे भी स्थिति के सुधरने की कोई खास उम्मीद नजर नहीं आ रही। इतना ही नहीं अमेरिका के कई राज्य भी पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। यूरोपियन कमीशन के जॉइंट रिसर्च सेंटर ने पिछले हफ्ते एलान किया है कि यूरोपीय संघ का लगभग आधा क्षेत्र और यूनाइटेड किंगडम का पूरा भूमिगत क्षेत्र सूखे की चपेट में है। इस साल की शुरुआत से ही यूरोप में सूखे की स्थिति पैदा होने लगी थी। इसके बाद सर्दियों और वसंत के मौसम में पूरे महाद्वीप के ऊपर वायुमंडल में पानी की करीब 19 फीसदी कमी देखी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.