2860 घरों में मिला लारवा; 2021 में 600 से ज्यादा संक्रमित थे; 2020 में 608 केस
अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में डेंगू पांव पसारता जा रहा है। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की सरकारी व निजी अस्पतालों में भरमार है। फीवर के साथ-साथ मरीजों की अचानक से प्लेटलेट्स घट रही हैं। स्वास्थ्य महकमे ने अभी तक मात्र 5 मरीजों को डेंगू की पुष्टी की है, जबकि वास्तविक आंकड़ा इससे कई गुणा बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला सिटी, रामनगर, नारायणगढ़ तथा कालाआंब में 5 मरीजों को डेंगू की पुष्टि की है। वर्ष 2021 में 600 से अधिक, वर्ष 2020 में 20 तथा वर्ष 2017 से 2020 तक 608 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले थे।विशेष टीमें गठित, घरों में मिल रहा लारवास्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो डोर-टू-डोर दस्तक देकर लारवा की जांच रही हैं। विभाग की टीम को अभी तक 2,860 घरों में लारवा मिला है। डेंगू की जांच के लिए शुरुआत में एंटीजन ब्लड टेस्ट (NS-1) किया जाता है। इस टेस्ट में डेंगू शुरू में ज्यादा पॉजिटिव आता है, जबकि बाद में धीरे.-धीरे पॉजिटिविटी कम होने लगती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.