ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम नरेंद्र मोदी, गौतम अडाणी और CM जगन मोहन रेड्डी पर केस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति गौतम अडाणी, और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर हुआ है। इस संबंध में 3 को अमेरिकी कोर्ट की तरफ से समन भी जारी किए जा चुके हैं। खास बात है कि पेगासस, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर मुकदमा रिचमंड के डॉक्टर लोकेश वय्यूरू ने दर्ज कराया है। वहीं, यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की तरफ से इन नेताओं समेत कई लोगों को समन जारी किए गए हैं। इसके अलावा मुकदमे में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के चेयरमैन प्रोफेसर क्लाउस श्वाब का नाम भी शामिल है।

आंध्र प्रदेश से आने वाले भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने बगैर किसी दस्तावेजी सबूत के इन नेताओं को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पीएम मोदी, रेड्डी और अडाणी समेत कई लोग भ्रष्टाचार और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल में शामिल हैं। उन्होंने अमेरिका में बड़े स्तर पर नगदी भेजे जाने की बात भी कही है। यह मुकदमा 24 मई को दाखिल किया गया था। न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा ने पहले ही इसे खत्म मुकदमा बता दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.