प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से लिया शीर्ष प्रशानिक अधिकारिओं का फीडबैक, भाजपाई सरकार की आंख, नाक, कान
कानपुर: कानपुर के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से मिले भाजपा पदाधिकारी2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से देवतुल्य हों गया है। शहर दौरे पर आये प्रभारी मंत्री अनिल राजभर भाजपाइयों कों सरकार की आंख, नाक, कान बताया। मिलने गये भाजपा पदाधिकारियों से उन्होंने कहा सरकार भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं की आंखों से देख रही है।उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के साथ संगठन को भी महत्व दें। सरकार के लिए संगठन सर्वोपरि है। कार्यकर्ता के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। बुधवार को पहली बार बतौर प्रभारी मंत्री आये हुये थे। योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी भी है। उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।भाजपाइयों से समझा सरकार का कामकाजकैबिनेट मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन के कामकाज के बारे में जानकारी ली। कानपुर में चल रही विकास योजनाओं, ऊर्जा, पेयजल, सड़क, कानून व्यवस्था की समझा। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में आ रही परेशानियों के बारे में भी पूछा।कार्यकर्ताओं से अधिकारियो का लिया फीडबैकउच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की कार्यप्रणाली का भी पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उतरेगी। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार संगठन की ताकत से बेहतरीन काम कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले।कार्यकर्त्तायों की शिकायत पर होंगी समीक्षाउन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के माध्यम से कार्यकर्ताओं की शिकायत पर समीक्षा शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ताओ के सम्मान से बढ़ कर कुछ भी नहीं है। पार्टी स्तर से आने वाली आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जा रहा है। इन शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। इन शिकायतों के समाधान की साप्ताहिक समीक्षा भी हो रही।मेयर सहित संघठन के लोग रहे मौजूदप्रमुख रूप से महापौर प्रमिला पांडेय, डॉ वीना आर्या पटेल, स्वप्निल वरुण, मनीष त्रिपाठी, विधायक सरोज कुरील, राहुल बच्चा सोनकर, संजय कटियार, गणेश शुक्ला, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा, जसविंदर सिंह, वीरेंद्र दिवाकर, शिवम मिश्रा,अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.