ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा; रेलवे लाइन पर मिला शव; आरोपी युवक भी घायल

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। देर रात चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने एक महिला को धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिया। महिला की मौत हो गई। इस बीच युवक ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। घटना के समय महिला का 9 साल का बेटा साथ था। मृतक महिला की पहचान मंदीप कौर (30) के रूप में हुई है।वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसपी आस्था मोदी और पुलिस टीम।बताया गया है कि महिला मंदीप कौर अपने मायके रोहतक के करेंथी गांव से ट्रेन में सवार होकर अपने घर आ रही थी। आरोपी युवक नरवाना से ट्रेन में चढ़ा था और ट्रेन में महिला को अकेला देखकर उससे से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने कई बार विरोध किया। आरोप है कि महिला द्वारा विरोध करने पर गुस्साए युवक ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।मृतका मंदीप कौर के शव को लेकर जाता पति।मायके से आ रही थीमृतका मंदीप कौर के पति हरजिंदर ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से रोहतक के करेंथी गांव में स्थित अपने मायके में गई हुई थी। गुरुवार रात को ट्रेन से वापस टोहाना की ओर आ रही थी। इसी दौरान टोहाना से 15-20 किलोमीटर दूर धमतान साहिब स्टेशन पर पहुंचने पर उसे फोन कर ले जाने के लिए टोहाना स्टेशन पर आने को कहा। हरजिंदर ने कहा कि जब वो स्टेशन पर इंतजार कर रहा था और ट्रेन आई तो उसके 9 साल का बेटा रोता हुआ दिखाई दिया।रेलवे लाइन पर महिला को तलाश करते हुए पहुंची पुलिस और लगी लोगों की भीड़।सुबह मिला शव, एसपी मौके पर पहुंचीबेटे ने बताया कि एक लड़के ने मां से बदतमीजी की और विरोध करने पर उसको चलती ट्रेन से नीचे धक्का मार दिया है। जिसके बाद महिला के पति ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। देर रात तक पुलिस और महिला के परिजनों ने खेतों में रेलवे लाइन पर महिला की खोज शुरू की। अलसुबह उन्हें मंदीप कौर मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी। वे शव को लेकर टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद की SP आस्था मोदी मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.