ओलंपियन शर्मिला गोदारा के घर हुई चोरी
हरियाणा | ओलंपियन खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के हिसार स्थित घर से दो लाख की नकदी और आठ तोले सोना चोरी हो गया है। शर्मिला गोदारा के चाचा दयानंद गोदारा के घर से भी 80 हजार की नकदी व गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा हिसार के गांव में रहती हैं। शुक्रवार सुबह शर्मिला के चाचा का फोन उनके पिता के पास आया। उनके चाचा दयानंद गोदारा ने बताया कि हमारे घर चोरी हो गई है। आपके घर तो नहीं हुई। जब शर्मिला के माता, पिता ने अंदर जाकर जांच की पता लगा कि चोर घर में हाथ साफ कर चुके थे। अलमारी से करीब दो लाख रुपये चोरी मिले। यह पैसे शर्मिला के पिता उनके दादा के उपचार के लिए लाए थे। शर्मिला के दादा चिराग गोदारा फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.