ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

INS विक्रांत की सफलता पर बीएसपी में जश्न

2 सितंबर 2022 के दिन देश के पहले स्वदेशी रूप से निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को समर्पित किया। इस एयरक्राफ्ट कैरियर के निर्माण में लगने वाले विशेष डीएमआर ग्रेड के स्टील की आधे से अधिक सप्लाई भिलाई स्टील प्लांट ने की है। इसकी खुशी बीएसपी प्रबंधन ने मनाई और विशेष स्टील प्लेट्स का निर्माण करने वाली इकाई को बधाई दी गई।

भिलाई स्टील प्लांट से मिली जानकारी के मुताबिक आईएनएस विक्रांत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड में किया गया है। इसके निर्माण में विशेष डीएमआर ग्रेड के प्लेट्स (स्टील) का उपयोग किया गया है। सेल ने नौ सेना की मदद से इसका निर्माण किया और 30 हजार टन इस्पात की आपूर्ति की। इसमें सबसे अधिक 17000 टन का उत्पादन अकेले भिलाई स्टील प्लांट ने किया है। डीएमआर ग्रेड प्लेट्स को सेल ने भारतीय नौसेना और डीएमआरएल के सहयोग से विकसित किया गया है। इस युद्धपोत के पतवार और पोत के अंदरूनी हिस्सों के लिए ग्रेड 249 ए और उड़ान डेक के लिए ग्रेड 249 बी की डीएमआर प्लेटों का उपयोग किया गया है। इसके उत्पादन व आपूर्ति में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसी के चलते 2 सितम्बर को ईडी (वर्क्स) सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आईएनएस विक्रांत के लोकार्पण और निर्माण से जुड़ी दो लघु फिल्में सभी को दिखाई गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.