हादसे में 5 बच्चों समेत 10 घायल, सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर, जिला अस्पताल रेफर
बाँसडीह: बांसडीह – मनियर मार्ग के सतपोखर पेट्रोल पंप के पास बच्चों से भरी टेम्पो एवं मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में टेम्पो में सवार पांच बच्चे,और बाइक सवारों समेत दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को बाँसडीह सीएचसी पहुँचाया।जहां से गम्भीर पांच घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना में घायल लोगों जब सीएचसी ले जाया गया तो सीएचसी पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। सूचना के बाद आयुष चिकित्सक सीएचसी पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन बांसडीह कस्बे के पाण्डेय के पोखरा स्थित पेट्रोल पम्प के कुछ आगे भारी बारिश में मनियर से आ रही सवारियों से भरी टेम्पो एवं बाँसडीह की तरफ से जा रही मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गयी।टक्कर लगने के बाद फर्श पर बैठा घायल छात्रहादसे में ये लोग हुए घायलजिसमें मोटरसाइकिल सवार कृष्ण कुमार 22 वर्ष, नीरज कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी बड़सरी जागीर थाना मनियर एवं टेम्पो में सवार निशु वर्मा 12 वर्ष पुत्री बृजेश वर्मा निवासी गौरी शाहपुर, शीला देवी 30 वर्ष पत्नी शंकर दयाल, सोनी देवी 30 वर्ष पत्नी जय प्रकाश निवासी मनियर, राज मौर्य 10 वर्ष पुत्र सुभाष मौर्य,आरती देवी पत्नी मनोज,बादल 11 वर्ष पुत्र मनोज सहतवार, भरत 62 वर्ष पुत्र स्व भीरुग निवासी थाना सहतवार, पुरुषोत्तम 11 वर्ष पुत्र सुगन राजभर निवासी धसका थाना मनियर गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर घायलों को भेजा गया जिला अस्पतालघटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी बांसडीह ले जाया गया। जहां कृष्ण कुमार,नीरज, निशु, शीला, सोनी, राज की स्थिति गंभीर देखते हुए सूचना मिलने के बाद सीएचसी पहुंचे संविदा चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। शेष घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया।सीएचसी पर कुल चार चिकित्सकों में से कोई नहीं था मौजूदसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाँसडीह पर कुल चार चिकित्सकों में डॉ दिनेश सिंह, डॉ संजय वर्मा, डॉक्टर वीर बहादुर, एवं डॉ अतुल की तैनाती है।घायलों के सीएचसी पहुंचने पर उक्त में से कोई चिकित्सक मौके पर घायलों के इलाज के लिये मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद पता चला कि इस चिकित्सालय में घायलों के लिए कोई बेड की व्यवस्था नहीं है।फर्श पर इलाज के लिए तड़पते दिखे मरीजसभी घायल इधर उधर फर्श पर तड़पते रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फर्श पर चारों तरफ घायल दिख रहे थे। एक फार्मासिस्ट के सहारे घायलों का इलाज चल रहा था। आयुष चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने मोर्चा संभालते हुए सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया एवं गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.