आपदा के समय नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले स्काऊट्स को दिए प्रमाण पत्
भिवानी: ओपन ग्रुप सदस्यों को सम्मानित करते हुए महंत।हरियाणा के भिवानी में हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय महंत जूना अखाड़ा डॉ. अशोक गिरी ने आपदा के समय नि:स्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा करने वाले हरियाणा स्टेट भारत स्काउट गाइड चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के सदस्यों को सम्मानित किया।महंत ने कहा कि युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य टिका है। इसीलिए युवाओं को राष्ट्र सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए तथा स्वर्णिम एवं उज्जवल भारत बनाने की दिशा में अपने कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होंने शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वालियंटीयर्स को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इनके साहस व कार्य की सराहना की गई।इस मौके पर ग्रुप लीडर सागर, असिस्टेंट ग्रुप लीडर अमित कुमार ने बताया कि उनका ओपन ग्रुप आपदा के समय नि:स्वार्थ भाव से सेवा के लिए तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि उनके समाज सेवा के कार्य को देखते हुए जल्द ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.