ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे नए जिले का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ राज्य को अपना 29वां जिला मिल जाएगा। शुक्रवार 2 सितंबर को मोहला में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नए जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहला पहुंचेंगे। इस मौके पर CM भूपेश बघेल 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपए के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। राजनांदगांव से अलग होकर ये जिला बनाया गया है।

जिले के उद्घाटन के 1 दिन पहले गुरुवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर की पदस्थापना भी कर दी है। 2014 बैच के IAS ऑफिसर एस. जयवर्धन पहले कलेक्टर बनाए गए हैं। येदुवल्ली अक्षय कुमार नवगठित जिले के पहले एसपी होंगे। अक्षय 2018 बैच के IPS हैं। दोनों अफसर अभी वहां विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में पदस्थ हैं।

नवगठित जिला शुभारंभ कार्यक्रम में 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। मोहला के हाईस्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के प्रभारी मंत्री व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मोहला मानपुर विधायक इंदिरा मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ से अलग होकर बनाए गए नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ का भी शुभारंभ 3 सितंबर को करेंगे। सारंगढ़ में इसके लिए समारोह का आयोजन होगा। वहां भी कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना कर दी गई है। डी. राहुल वेंकट कलेक्टर और राजेश कुकरेजा एसपी बनाए गए हैं। ये छत्तीसगढ़ का 30वां जिला होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितंबर को ही दोपहर 1 बजे खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 31वें जिले ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। ये जिला भी राजनांदगांव से अलग करके बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.