गोशाला का लिया जायजा, बोले-दूसरे जिलों से पशुओं का अवागमन करें प्रतिबंधित
कासगंज: कासगंज में शनिवार को नोडल अधिकारी ने बैठक कर लंपी वायरस की रोकथा को रणनीति बनाई।लंपी वायरस को लेकर शनिवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी दिनेश सिंह कासगंज पहुंचे। यहां नोडल अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यालय पर बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी दिनेश सिंह ने कान्हा गोशाला और गो संरक्षण केंद्र का का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली।बता दें, प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप हो बढ़ रहा है। शासन की ओर से लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शासन ने नोडल अधिकारी दिनेश सिंह को नामित किया है।कासगंज में शनिवार को गोशाला पहुंचकर जानकारी लेते नोडल अधिकारी।नोडल अधिकारी बोले-लंपी विषाणु जनित चर्म रोगनोडल अधिकारी दिनेश सिंह शनिवार को कासगंज पहुंचे। पहले जिला मुख्यालय पर अलीगढ़ के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक राजेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी के साथ साथ जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक की। कहा कि यह विषाणु जनित चर्म रोग है। इसमें पशुओं को तेज बुखार आता है। पशुओं के पैरों में सूजन, वजन घटना, सांस लेने में कठिनाई और शरीर पर गांठें बन जाती हैं। इसके रोकथाम के लिए दूसरे जिलों से पशुओं का आवागमन प्रतिबंधित रखें।नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से ली पशुओं की जानकारीनोडल अधिकारी ने कासगंज के सोरो की कान्हा गोशाला और गो संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पशुओं के बारे में जानकारी ली।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.