ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे परिवार के लोग, इधर बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम

कोरबा: इस तरह से फंदे पर लटका मिला शव।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके घर के लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थेै। इधर, उनकी गैरमौजूदगी में बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। रामपुर चौकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, पथर्रीपारा बस्ती में कुमार महंत का परिवार रहता है। कुमार महंत किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके 2 बेटे और एक 19 साल की बेटी कामनी महंत भी थी। कामनी इन दिनों प्राइवेट 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि परिवार के लोग गुरुवार को कहीं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे।इधर, परिजन जब शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कामनी कोई जवाब नहीं दे रही थी। इस पर परिवार के लोग किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तब उन्होंने एक कमरे में फंदे से लटकी हुई उसकी लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी।गुरुवार को शाम हो चुका था। इस वजह से शव का पीएम नहीं हो सका। अब शुक्रवार का शव का पीएम किया गया है। जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। मगर अब तक ये पता नहीं चल सका है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.