शख्स ने पेट के अंदर छिपाई 13 करोड़ की कोकीन
मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घाना के एक यात्री को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि घाना के एक यात्री के पास से 1,300 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ रुपये है। यात्री को 28 अगस्त को संदेह के आधार पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया था। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
घाना निवासी पैक्स मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा था। जहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली तो उसके सामान में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उसने कैप्सूल निगले है। जिसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 दिनों में निगले गए 87 कैप्सूलों को बाहर निकाला गया। यात्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.