भारतीय डाक दे रहा बड़ी सुविधा
जानकारी के लिए बता दें कि PPF या पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत का लोकप्रिय स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप सिर्फ 500 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं, यह टैक्स सेविंग स्कीम है।
अगर आप भारतीय डाक के PPF खाताधारक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय डाक ने ‘पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक अकाउंट’ (POSB) ई-बैंकिंग प्लेटफॉर्म में पीपीएफ खाता खोलने और बंद करने की सेवा को लागू कर दिया है। इससे ई-बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने वाले डाकघर उपभोक्ता अपने पीपीएफ खाते को ऑनलाइन खोल और बंद कर सकते है।
क्या है PPF खाता : PPF या पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत का लोकप्रिय स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप सिर्फ 500 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं, यह टैक्स सेविंग स्कीम है। इसके अलावा सरकार की ओर से 7.10 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है।
पीपीएफ ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है लेकिन सालाना गणना चक्रवृद्धि ब्याज पर होती है। निवेशक एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। एक व्यक्ति सिर्फ एक ही पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है और ज्वाइंट खाता खोलने की अनुमति नहीं है। अकाउंट खोलने के सातवें वर्ष से आंशिक पीपीएफ निकासी की अनुमति है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.