ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत और पाकिस्तान की कैसी रही है टक्कर 

भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे तो बहुत कम क्रिकेट खेली जा रही है, लेकिन फिर भी टीम इंडिया का पलड़ा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारी है।
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत बहुत कम बार देखी जाती है और जब दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाता है तो फिर फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होता। स्टेडियम खचाखचा भरा होता है। टीवी सेट्स के सामने भीड़ होती है और हर कोई अपने मोबाइल मैच को लाइव देखना चाहता है।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच किसी महामुकाबले से कम नहीं होता। हालांकि, दोनों टीमें सिर्फ एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेलती हैं। ऐसा ही एक और मौका एशिया कप 2022 में देखने को मिल रहा है, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के इतिहास में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 9 मुकाबले  टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 5 बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है। वहीं, 2 मुकाबले दोनों देशों के बीच बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का पलड़ा भारी है।
वहीं, भारत बनाम पाकिस्तान टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी भारत का रिकॉर्ड जबरदस्त है। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 बार बाजी टीम इंडिया ने मारी है और 2 बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है। इसमें पिछली जीत टी20 वर्ल्ड कप 2021 में आई थी।
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसे भारत ने जीता था। अब फिर से दोनों के बीच दुबई में ही सुपर 4 का मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि टूर्नामेंट का हिसाब बराबर किया जाए, जबकि भारत चाहेगा कि पाकिस्तान को फिर से पटकनी दी जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.