ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यापार घाटा अगस्त में बढ़कर 28.68 अरब डॉलर पहुंचा  

अगस्त 2022 में आयात 37% बढ़ा है। जबकि, अगस्त में एक्सपोर्ट फ्लैट रहा है। अगस्त 2021 के मुकाबले देश का व्यापार घाटा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। पिछले साल अगस्त में व्यापार घाटा 11.71 अरब डॉलर था।
देश का व्यापार घाटा (ट्रेड डेफिसिट) इस साल अगस्त में बढ़कर 28.68 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह बात सरकारी डेटा में कही गई है। वहीं, अगस्त 2022 में आयात (इंपोर्ट) 37 पर्सेंट बढ़ा है। जबकि, अगस्त में एक्सपोर्ट फ्लैट रहा है। पिछले साल अगस्त के मुकाबले देश का व्यापार घाटा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। पिछले साल अगस्त में व्यापार घाटा 11.71 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष के आखिर तक एक्सपोर्ट के 450 अरब डॉलर पार करने की उम्मीद है।
अगस्त 2022 में देश का इंपोर्ट 37 पर्सेंट बढ़कर 61.68 अरब डॉलर पहुंच गया है। वहीं, एक्सपोर्ट 33 अरब डॉलर पर फ्लैट रहा है। अगर सेक्टर-वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो अगस्त 2022 में ऑयल इंपोर्ट 86.44 पर्सेंट बढ़कर 17.6 बिलियन डॉलर रहा। वहीं, गोल्ड इंपोर्ट 47.54 पर्सेंट घटकर 3.51 अरब डॉलर रहा। महीने दर महीने (मंथ-ऑन-मंथ) आधार पर भारत का ट्रेड डेफिसिट 4.4 पर्सेंट घटा है। इस साल जुलाई में ट्रेड डेफिसिट 28.7 अरब डॉलर था।
इस साल जुलाई के मुकाबले अगस्त 2022 में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट दोनों में गिरावट देखने को मिली है। जुलाई के मुकाबले अगस्त में इंपोर्ट 7 पर्सेंट घटा है। जुलाई 2022 में इंपोर्ट 66.27 अरब डॉलर था। वहीं, एक्सपोर्ट 9 पर्सेंट घटा है। जुलाई 2022 में एक्सपोर्ट 36.3 अरब डॉलर था। इस साल अप्रैल-अगस्त के बीच देश का एक्सपोर्ट 192.59 बिलियन डॉलर रहा, इसमें 17.12 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं, इंपोर्ट 45.64 पर्सेंट बढ़कर 317.81 अरब डॉलर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.