ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एचसीएल के 5 आला अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

भिलाई: सीबीआईदिल्ली से आई CBI की टीम को भिलाई में छापामार कार्रवाई में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में हुए धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के मामले में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके आधार पर CBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के दो पूर्व सीएमडी और कार्यकारी निदेशक सहित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के पांच अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक CBI को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि एचसीएल के तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान ने तत्कालीन निदेशक (ऑपरेशन) संतोष शर्मा, तत्कालीन एजीएम विवेक गुप्ता के साथ मिलकर “साजिश” की। इसके बाद उन्होंने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए एसटीपीएल चेन्नई को खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के पायलट प्लांट में टेलिंग्स से धातु निकालने के लिए गलत तरीके से टेंडर दे दिया। जांच में यह भी पता चला कि सोने, चांदी और सिलिका जैसी धातुओं की वांछित मात्रा नहीं मिलने से पायलट प्लांट बंद करना पड़ा।पीई में हुआ खुलासा रची गई थी साजिशप्राइमरी इंक्वायरी (पीई) के दौरान यह खुलासा हुआ कि तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान ने कथित तौर पर तत्कालीन निदेशक (ऑपरेशन) संतोष शर्मा, तत्कालीन एजीएम विवेक गुप्ता और विनय कुमार सिंह (तत्कालीन डीजीएम प्रोजेक्ट्स) के साथ मिलकर खेतड़ी में पायलट प्लांट चालू होने से पहले मलंजखंड में एक कमर्शियल (वाणिज्यिक) संयंत्र की स्थापना के लिए साजिश रची थी।इन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआरसीबीआई ने एचसीएल के तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान और पूर्व कार्यकारी निदेशक (सामग्री और अनुबंध) दिलीप कुमार महाजन, महाप्रबंधक (परियोजना) विनय कुमार सिंह, तत्कालीन निदेशक (संचालन) और पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा और तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक ( इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) विवेक गुप्ता सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ शाजिश व धोखाधड़ी के साथ-साथ आपराधिक कदाचारसे जुड़े भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद अब सीबीआई 2013 से तत्कालीन सीएमडी संतोष शर्मा के कार्यकाल के दौरान 2019 मलंजखंड (मध्य प्रदेश) और खेतड़ी (राजस्थान) में पीएसयू द्वारा जारी किए गए विभिन्न अनुबंधों के संबंध में हुई कथित अनियमितताओं और कदाचार के बारे में जांच करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.