ड्राइवर को लगी झपकी, शीशम के पेड़ से टकराकर गाड़ी 10 फीट खाई में गिरी
जौनपुर: दुर्घटना के बाद बीजेपी नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अजय शंकर दुबे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार देर रात हुआ। अजय शंकर दुबे समेत गाड़ी में बैठे चार अन्य घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। झपकी लगने के कारण गाड़ी शीशम के पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। बीजेपी नेता अजय शंकर दुबे की हालत गंभीर बनी हुई है।शीशम के पेड़ से टकराई गाड़ीशनिवार की देर रात भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अपने साथियों समेत जौनपुर से सुजानगंज जा रहे थे। गाड़ी सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास पहुंची थी। गाड़ी में बैठे सभी लोगों को नींद आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई। जब तक स्थिति संभल पाती तब तक गाड़ी शीशम के पेड़ से टकराने के बाद लगभग 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर लोग दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया।प्रयागराज रेफर कराया गयाआनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। हादसे में सुजानगंज क्षेत्र के निवासी अजय शंकर दुबे के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। वही बीडी दुबे, पुष्कर मिश्रा, ड्राइवर मनोज, गनर राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सिकरारा पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से हालत गंभीर देखते हुए सभी को प्रयागराज रेफर कराया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.