सिविक सेंटर मार्केट से हटाया गया था अवैध कब्जा, पर मोहलत मांग फिर लगा ली थी दुकानें
भिलाई: दुकानदारों का सामान जब्त करती बीएसपी की टीमभिलाई इस्पात संयंत्र का नगर सेवा विभाग और प्रवर्तन विभाग अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीएसपी के अधिकारियों ने शनिवार को भी सिविक सेंटर मार्केट क्षेत्र में कब्जा करने वाले दुकानदारों के सामान जब्त किए हैं। इससे पहले दुकानें तोड़कर उन्हें समान हटाने की मोहलत दी गई थी।नगर सेवा विभाग के प्रवर्तन विभाग द्वारा 3 सितंबर को सिविक सेंटर से अवैध कब्जाधरियों हटाने के लिए सामान जब्ती की कार्रवाई की गई। बीएसपी की टीम पूरे दल बल के साथ यहां पहुंची। पुलिस फोर्स के सहयोग से बीएसपी के अधिकारियों ने क्रेन व अन्य मशीनों की मदद से यहां समान हटाने की कार्रवाई की। टीम ने नेहरू आर्ट गैलरी तथा वेजी इंडिया के बगल से लगी 45000 वर्ग फीट जमीन से अवैध कब्ज़ा हटवाया।बीएसपी ने यहां जेसीबी से तीन महीने कई अस्थाई दुकानों को तोड़ा था। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। लेकिन, दुकानदारों ने सामान हटाने की जगह यहां फिर से बेजाकब्जा कर लिया था। कई लोग तो अपनी अस्थाई दुकान भी चलाने लगे थे। यह देख अधिकारियों ने उनका समान जब्त करते हुए खाली कराई।संपदा न्यायालय के आदेश पर हुई थी तोड़फोड़ की कार्रवाईबीएसपी ने सम्पदा न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के बाद सभी अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ डिक्री आदेश पारित हुआ। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला पुलिस बल की उपस्थिति में मई 2022 में सिविक सेंटर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई थी। टीम ने यहां बांस बल्ली से बनी अवैध दुकानों को तोड़ दिया था।इसके बाद कपडे, चादर व सौन्दर्य प्रसाधन आदि का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए समय मांगा था। इसके बाद नगर सेवा विभाग ने 45000 वर्ग फीट जमीन को कंटीले तार से घेरकर सामान निकालने के लिए 15 फीट का रास्ता दिया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.