ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शेख हसीना ने भारत को बताया विश्वसनीय साथी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को भारत दौरे पर आने वाली हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई गंभीर मामलों पर चर्चा हो सकती है।

भारत दौरे पर आने से पहले शेख हसीना ने समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने भारत को एक परखा हुआ दोस्त बताया है। हसीना ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को विश्वसनीय साथी बताया। उन्होंने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हम 1971 के युद्ध के दौरान भारत के योगदान को हमेशा याद करते हैं। 1975 में जब मैंने अपने परिवार के सभी सदस्यों को खो दिया था, तब तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री ने हमें भारत में आश्रय दिया था। हसीना ने कहा, भारत और बांग्लादेश करीबी पड़ोसी हैं। मैं हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ दोस्ती को महत्व देती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह दोस्ती हमारे लोगों के लिए है। ये देखना हमारी प्राथमिकता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार को कैसे बेहतर बनाया जाए।

भारत और बांग्लादेश के बीच समस्याओं पर हसीना ने कहा, कुछ समस्याएं हैं, लेकिन हमने ज्यादातर का समाधान किया है। अब जो भी समस्याएं हैं, उन्हें भी बैठकर सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा, हम नीचे की ओर स्थित हैं, पानी भारत से आ रहा है। इसलिए भारत को और उदारता दिखानी चाहिए। इससे दोनों देश लाभान्वित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.