ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खून से लथपथ हालत में गांव भारापुर में झाड़ियों में मिला शव; प्रेमिका संग रहता था

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में एक शख्स ने पत्नी के प्रेमी की हत्या करके शव झाड़ियों में फैंक दिया। घटना गांव भारापुर की है। झाड़ियों में खून से लथपथ हालात में युवक का शव दिखाई देने पर गांव के कार्यवाहक सरपंच ओंकार सिंह ने शहजादपुर थाना पुलिस को सूचना दी।झाड़ियों में मिले मृतक के सिर में लगातार खून बह रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की शिनाख्त हिमाचल के मंडी जिला निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कालाअंब में अपनी प्रेमिका के साथ रहता था।शहजादपुर थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि सुनील की उसकी प्रेमिका के पति ने हत्या की है। वारदात को अंजाम देने में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच पड़ताल करने में पुलिट जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रविदास मंदिर वाली गली में मिला शवओंकार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को रविदास मंदिर वाली गली से निकल रहा था। इसी बीच उसकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। झाड़ियां हटाकर देखी तो एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। युवक ने लाल टीशर्ट पहनी हुई थी।सिर में हमला करके उतारा मौत के घाटओंकार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में चोट के कई निशान थे। सिर से खून बह रहा था। लाजमी है कि व्यक्ति के सिर में हमला करके मौत के घाट उतारा गया है। शव पर मक्खियां व चिटियां लगी हुई थी। उसने आस पास पता भी किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.