ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मां की हत्या के बाद बेटे ने की आत्महत्या

दिल्ली| रोहिणी इलाके में रविवार रात एक युवक ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।उसके पास से 70 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मां की हत्या करने के तरीके और खुदकुशी करने के कारण के बारे में लिखा है।शव को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने दो तीन दिन पहले अपनी मां की हत्या की है।खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।युवक की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई है।जबकि मां का नाम मिथलेश है।दोनों मां बेटे पॉकेट 18 सेक्टर 24, रोहिणी स्थित तीन मंजिला मकान में रहते थे।रविवार रात नौ बजे पड़ोसियों ने इनके घर से बदबू आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बुध विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को सोनू का शव कमरे से मिला। उसने धारदार हथियार से अपना गला काटा था। पास ही हथियार और सुसाइड नोट पड़ा था। बदबू बाथरूम से आ रही थी। वहां पहुंचने पर पुलिस को सोनू की मां का शव मिला। जो सड़ी गली अवस्था में थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था।घटना की जानकारी तुरंत जिले के आला पुलिस अधिकारियों को दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मामला हत्या के बाद खुदकुशी करने का लग रहा है। सोनू के पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत हुए थे। सात आठ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां को मिलने वाली पेंशन से दोनों मां बेटों का गुजारा होता था। सोनू कोई काम नहीं करता था।पड़ोसियों ने बताया कि सोनू अवसाद में था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट 70 पन्ने का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.