ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैश्य मॉडल स्कूल के 1500 विद्यार्थियों ने दिया गुरु की महत्ता का संदेश

भिवानी: वानी में टीचरों के सम्मान में रैली निकालते बच्चे।हरियाणा के भिवानी में शिक्षक दिवस पर सैकड़ों बच्चों ने सोमवार को जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने अपने टीचर्स के सम्मान में लाजवाब कविताएं सुनाई और कहा कि बिना गुरू ज्ञान नहीं। इसलिए गुरू का दर्जा मां- बाप से भी बड़ा होकर भगवान के बराबर है।बच्चों ने जागरूकता रैली में टीचरों के सम्मान में स्लोगल लिखे थे।जागरूकता रैली में भिवानी के वैश्य मॉडल स्कूल के क़रीब 1500 बच्चों ने भाग लिया। रैली दिनोद गेट से होते हुये घंटा घर चौक, हांसी गेट से चौधरी सुरेन्द्र सिंह पार्क तक निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने अपने टीचर्स के सम्मान में स्लोगन लिखे बोर्ड हाथों में पकड़े थे। आगे बैंड बाजा टीम चल रही थी और लोगों को टीचर्स का सम्मान करने के लिए जागरूक किया जा रहा था।जागरूकता रैली में शामिल बच्चे।जागरूक रैली के माध्यम से मिले सम्मान पर शिक्षक काफ़ी गर्व महसूस कर रहे थे। शिक्षकों ने कहा कि समय के साथ शिक्षकों सम्मान घटा है, जिससे समाज दिशाहीन हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का जितना सम्मान होगा, शिक्षा और देश की इतनी तरक़्क़ी होगी। कहते हैं गुरू बिन ज्ञान नहीं। बिना गुरू के कोई भी व्यक्ति ना तो अच्छा इंसान बन सकता और ना देश तरक्की कर सकता। यही कारण है कि एक शिक्षक को माँ बाप से भी बढ़ कर भगवान के बराबर का दर्जा दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.