ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 बच्चों का पिता 16 साल की नाबालिग को भगा ले गया

शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। नाबालिग के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। बाल बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनीज फातिमा ने बताया बालिका की उम्र 16 साल 9महीने है। वो 8 वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। उसके पिता कुन्हाड़ी पत्थर मंडी में मजदूरी करते है। मां घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। इनके पड़ोसी में 37 साल का विवाहित व्यक्ति रहता है जिसके 2 बच्चे है। वो मजदूरी का काम करता है। एक ही समाज के होने के कारण दूर के रिश्तेदार पीड़िता का चाचा लगता है। रिश्तेदार होने के कारण युवक का घर में आना जाना था। काउसलिंग में बालिका ने बताया कि 14 अगस्त को युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ एमपी ले गया। वहां 17 दिन तक किराए से कमरा लेकर अपने साथ रखा। 2 सितंबर को पुलिस ने बालिका को शिवपुरी से दस्तयाब कर CWC के सामने पेश किया। बालिका का मेडिकल व 164 के बयान होने है। बालिका ने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसे बालिका गृह में अस्थाई शेल्टर दिलाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.