ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छात्रों ने कोतवाली का किया घेराव; दोनों पक्षों को समझाकर कराया गया शांत

पीलीभीत: पीलीभीत में आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर छात्रों पर बाइक चढ़ाने का मामला तूल पकड़ गया। जिसके बाद एकजुट होकर छात्र शहर कोतवाली पहुंच गए। मौके पर मौजूद संभ्रांत लोगों ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया।घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे की बताई जा रही है। जहां रविवार देर रात आयुर्वेदिक कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र पैदल सड़क पर जा रहे थे। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के एक नेता शराब के नशे में धुत होकर बाइक चला रहे थे। अचानक अनियंत्रित बाइक एक छात्र के ऊपर चढ़ गई। जिसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।छात्र एकजुट होकर थाने का घेराव कर दिएघटना के बाद संगठन के रौब के चलते हिंदूवादी नेता मामले की शिकायत करने थाने जा पहुंचे। जिसके बाद छात्र भी एकजुट होकर थाने का घेराव करने पहुंच गए। इसी बीच हिंदूवादी संगठन के जिला अध्यक्ष भी पदाधिकारियों के पक्ष में थाने जा पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच जमकर थाने में ही बहस हुई।आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने थाने का घेराव कर दिया।मामले के समझा-बुझाकर शांत कराया गयामौके पर मौजूद संभ्रांत लोगों ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले पर जानकारी देते हुए शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया। दोनों पक्षों के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी। आपसी समझौते के बाद दोनों पक्ष वापस लौट गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.