यमुनानगर में तीन दिन पहले जहर से हुई थी मौत; ससुरालजनों पर गंभीर आरोप
यमुनानगर: एसपी यमुनानगर से मिलने के बाद अपनी शिकायत दिखाते दीक्षा की मां व परिजन।हरियाणा के यमुनानगर की विजय कॉलोनी में 2 सितंबर को हुई विवाहिता दीक्षा की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत के मामले में उसके परिजनों ने सोमवार को एसपी को शिकायत देकर पति व अन्य ससुरालजनों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दहेज के लिए दीक्षा को जहर देकर मारा गया है।मृतका दीक्षा क बहन पारूल ने बताया कि 5 साल पहले दीक्षा की शादी विजय कॉलोनी के शुभम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे 5 लाख रुपए और कार के लिए तंग किया जाता था। दीक्षा ने फोन पर हुई बातचीत में इसकी जानकारी उनको दी थी। दीक्षा का छोटा बच्चा होने की वजह से वह डरते थे और किसी भी तरह की कार्रवाई उसके ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ नहीं करते थे।मृतका दीक्षा की बहन जानकारी देते हुए।2 सितंबर को ससुराल के लोगों ने दीक्षा को जहर दिया। बाद में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वे दीक्षा की मौत की सूचना पर पहुंचे , लेकिन ससुराल पक्ष वालों ने उन्हें अपने घर के पास ही कहीं बंधक बना लिया। पोस्टमार्टम करवा कर आनन-फानन में दीक्षा का संस्कार करवा दिया। पारूल ने बताया कि वे बेहद गरीब परिवार से हैं, जबकि आरोपी परिवार काफी अमीर है। उनको तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.