दो हॉस्टलों के बीच चले पत्थर-डंडे; चार छात्र ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
वाराणसी: BHU में बवाल के बाद कई थानों की पुलिस कैंपस पहुंची।एशिया कप में भारत की हार के ठीक बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आधी रात जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों छात्रों के बीच ईंट-पत्थर और डंडे से एक-दूसरे पर वार किया। इसमें चार छात्र घायल भी हुए। इन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। जहां चारों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक नाम हर्षित चौधरी का है जिसकी हालत खराब है।BHU के छात्र धरना प्रदर्शन करते हुए।सोमवार की आधी रात कैंपस में मारपीट की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और झड़प को शांत कराया। इस दौरान पूरी रात कैंपस में गश्त करती रही।BPED कोर्स और LBS के छात्रों के बीच बवालरात में भारत-पाकिस्तान का मैच खत्म होते ही झडंप की आवाजें आने लगीं थी। कैंपस में स्थित लाल बहादुर शास्त्री और बिड़ला हॉस्टल के छात्र अपने-अपने कमरों से हो हल्ला मचाते हुए बाहर निकले। तभी दाेनों पक्षों के बीच खूब पत्थरबाजी और मारपीट हुई। यह बवाल बिड़ला हॉस्टल में रहने वाले BPED कोर्स और LBS के छात्रों के बीच बवाल हुआ था। वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.