श्रावस्ती में डीएम ने बस को दिखाई हरी झंडी, बाढ़ के समय करेंगे राहत कार्य
श्रावस्ती: श्रावस्ती जनपद में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।श्रावस्ती जनपद में डीएम नेहा प्रकाश के नेतृत्व में आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिससे जनपद में बाढ़ जैसी आपदा से समय राहत और बचाव कार्य में अपना सहयोग दें सकें। वहीं इसी क्रम में आज जनपद से 182 आपदा मित्रों को दूसरे बैच के प्रशिक्षण के लिए एसडीआरएफ सेंटर राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ भेजा गया।बस में सवार आपदा मित्रों को अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय और जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर आज रवाना किया। यह आपदा मित्र लखनऊ में 12 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहां पर इन्हें तैराकी समेत विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने का विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। वही इनकी दक्षता परीक्षा भी सम्पन्न की जायेगी।श्रावस्ती जनपद में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।आपदा मित्रों को दी जाएंगी किटपरीक्षा में पास होने वाले आपदा मित्रों को एसडीआरएफ द्वारा प्रमाणपत्र व आई कार्ड दिया जायेगा। इन सभी आपदा मित्रों को वहीं से एक किट दी जायेगी। जिसमें आपदा से निपटने के लिए सामग्री भी होगी।यह आपदा मित्र वहां से आकर जनपद में जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण के अन्तर्गत अपनी सेवाएं देंगे। जिले में किसी भी आपदा की स्थिति में बचाव व राहत सामग्री वितरण में इनका सहयोग लिया जायेगा।जागरूकता कार्यक्रम में लिया जा रहा भागआपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र के मार्गदर्शन में लगातार आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस बैच से पहले 248 आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद में आ चुके है। इनके द्वारा अब जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया जा रहा है। इस बैच में 182 आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए है। इनके वापस आने के बाद और भी आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.