ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा ब्रिटिश पीएम बनी लिज ट्रस

लंदन । लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होगी। उन्होंने ऋषि सुनक को काफी पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली है। आखिरी चरण में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए हैं। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट ही मिले। सर्वे में भी बताया जा रहा था कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज सुनक से काफी आगे चल रही हैं।  बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह  है कि पांच राउंड में सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई। ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ने ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा था कि बोरिस जॉनसन  नहीं चाहते थे कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनें। अंतिम चरण में कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार सदस्यों को वोट देना था। इसी चरण में ऋषि सुनक को हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री
47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्हें ब्रिटेन में फायरब्रैंड दक्षिणपंथी नेता के रूप में जाना जाता है। लिज से पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। बता दें कि आखिरी राउंड में कुल 82.6 फीसदी वोट पड़े थे। 654 वोट रिजेक्ट हो गए थे। बोरिस सरकार में लिज ट्रस विदेश मंत्री थीं। वह 6 बार मंत्री रह चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.