ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रहस्यमय परिस्थितियों में रडार से गायब हुआ निजी विमान, बाल्टिक सागर में दुर्घटनाग्रस्त मिला

लंदन । दक्षिणी स्पेन से अपनी उड़ान शुरू करने वाला निजी विमान रहस्यमय परिस्थितियों में रडार से गायब हो गया। विमान का पता लगाने के लिए नाटो देशों के कई जेट विमानों ने उसके यात्रा के रास्ते पर उड़ान भरी। बाद में इस विमान को रहस्यमय परिस्थितियों में लातविया के तट पर बाल्टिक सागर में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा माना जा रहा है कि उस विमान में 4 लोग सवार थे। प्लेन को जर्मनी के कोलोन में उतरना था, लेकिन इसके बजाय प्लेन बाल्टिक में चला गया। विमान पर निगरानी रखने वाले नाटो के पायलट और स्वीडिश अधिकारी अब तक कॉकपिट में किसी को नहीं देख सके हैं।
लातविया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि ये सेसना विमान स्पेन से कोलोन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन उड़ान के दौरान विमान ने अपना उड़ान मार्ग बदल दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर विमान के चालक दल के साथ बातचीत करने में असमर्थ थे। यह सेसना 551 विमान ऑस्ट्रिया में रजिस्टर्ड था लेकिन उसका मालिक स्पेन में था।
जबकि डेटा ट्रैकिंग वेबसाइट ने कहा कि विमान ने स्पेनिश शहर जेरेज डे ला फ्रोंटेरा से उड़ान भरी थी और बाद में उसे रडार से गायब पाया गया। जर्मन मीडिया ने कहा कि उड़ान भरने के बाद विमान ने केबिन दबाव की समस्या की सूचना दी थी और इबेरियन प्रायद्वीप को पार करने के बाद उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद कई देशों के देशों के लड़ाकू विमानों ने उसकी खोज के लिए उड़ान भरी।
लातविया के समुद्र तट पर विमान क्रैश होने की सूचना के बाद लातविया, स्वीडन और लिथुआनिया से बचाव दल तुरंत दुर्घटना के इलाके में पहुंचे। ये सेसना विमान लातवियाई शहर वेंटस्पिल्स के पास समुद्र में गिर गया था। स्वीडन के खोज और बचाव अभियान के नेता लार्स एंटोनसन ने बताया कि ईंधन खत्म होने पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि कोई मानव अवशेष नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.