ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डांसर सपना चौधरी पहुंचीं लखनऊ

सपना चौधरी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और डांसर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। बता दें कि कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। दरअसल, लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।दरअसल, 13 अक्टूबर 2018 को हरियाणी डांसर के खिलाफ उप निरीक्षक फिरोज खान ने एक कार्यक्रम को अचानक रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे न लौटाने का आरोप लगाते हुए, आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। एफआईआर की सुनवाई के लिए कोर्ट ने पिछले साल नवंबर महीने में सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लेकिन सपना ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सपना को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन न ही सपना चौधरी कोर्ट पहुंची और न ही उन्होंने कोई अर्जी दी। जिसकी वजह से कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों पहले सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.