ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाबालिक लड़की से दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर में 15 साल की लड़की से दुष्‍कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।

रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। TI उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.