ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ADGP का बॉर्डर पर माइनिंग से इनकार, ड्रोन रोकने के लिए प्रयोग होंगी नई तकनीकें

अमृतसर: एडीजीपी अर्पित शुक्ला, आईजी बीएसएफ आसिफ तलाल और आईजी बॉर्डर रेंज मोनीश चावला।बॉर्डर पार से हो रही हथियारों व नशे की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस के ADGP अर्पित शुक्ला और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के IG आसिफ तलाल के बीच बैठक हुई। इस दौरान पंजाब पुलिस बॉर्डर जोन के IG मोनीश चावला और SSP रूरल स्वप्न शर्मा भी मौजूद थे। दोनो पक्षों ने बॉर्डर पर आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर बातचीत की है।ADGP अर्पित शुक्ला ने बताया कि दोनों फोर्सेस ने तालमेल करके बीते दिनों बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन बीते कुछ समय से ड्रोन बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। ड्रोन से पाकिस्तान बैठे तस्करों व आतंकियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन वे बिना किसी रिस्क के हथियार व नशा बॉर्डर के इस पार भेजने में सफल हो जाते हैं। बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं, जिनमें नई तकनीकों का प्रयोग करके आने वाले समय में ड्रोन की मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।बॉर्डर पर नहीं हो रही माइनिंगअर्पित शुक्ला ने स्पष्ट बताया कि बीते दिनों बॉर्डर पर माइनिंग की बातें होती रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बॉर्डर पर इल्लीगल माइनिंग को रोकने के लिए पुलिस व BSF दोनों ही सतर्क है। अर्पित शुक्ला ने बॉर्डर पर किसी भी तरह की माइनिंग से इनकार कर दिया।कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गएADGP शुक्ला ने बताया कि पुलिस लाइन में हुई बैठक तकरीबन 3 घंटे तक चली। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उनके अनुसार गोपनियता के चलते वे अधिकतर फैसलों के बारे में जानकारी नहीं दे सकते। लेकिन BSF और पंजाब पुलिस के बीच कोआर्डिनेशन के चलते घुसपैठ काफी कम हुई है। 2016 में तो पाक आतंकी भारत आ गए थे और पठानकोट एयरबेस व दीना नगर हमला हुआ था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.