ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए रणबीर-आलिया 

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही मंदिर से वापस लौटना पड़ा। सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सके। दरअसल आलिया-रणबीर और आयान मुखर्जी के आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य और VVIP शंख द्वार पर जोरदार हंगामा कर दिया था, जिसके बाद रणबीर-आलिया और अयान मुखर्जी तीनों को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंचना पड़ा।हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर और आलिया को काले झंडे दिखाने के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, बता दें, स्टार कपल शाम 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ थे। कपल ने उज्जैन पहुंचने से पहले एक फोटो जारी कर आने की जानकारी भी दी थी। आलिया और रणबीर ने लंबे रिलेशन के बाद इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैरेंट्स बनने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.