ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में महिला से लाखों रुपये की ठगी

इंदौर में एक महिला से दोस्ती के बाद लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।  आरोपी राहुल उज्जैन का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महालक्ष्मी नगर में रहने वाले संदीप की पत्नी से राहुल संघवी ने करीब 75 लाख रुपये कीमत के गहने ठगे थे। पुलिस राहुल की तलाश बीते 6 महीने से कर रही थी। दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल अपने इंदौर स्थित घर पर आया है जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि राहुल ने महिला को 2021 में गहने वापस देने का वादा किया था। लेकिन बाद में अपने भाई के जेल में बंद होने की बात कह कर उसने गहने वापस नहीं किए। उस दौरान जब महिला के पति ने पूजा के लिए जेवर मांगे तो उसने पति को आरोपी के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी राहुल ने जो 40 लाख का चैक महिला को दिया था, जब उसे बैंक में लगाया गया तो पता चला कि पूरा अकांउट खाली है। इसके बाद धोखाधड़ी होने की बात समझ में आई। इस मामले को लेकर पीड़ित दंपती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। शुरुवाती जांच में पुलिस ने आरोपी राहुल के दोस्त रितेश को आरोपी बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुंबई और गोवा में जुआं खेलने का शौकीन है। फिलहाल आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है और अब पुलिस उससे रिकवरी करने में जुटी है।

Previous articleटैक्स के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा पार्षद आमने-सामने

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.