ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। समिति, समाज कल्याण के कार्यों के साथ स्वच्छता और वृक्षा-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। पौधरोपण में समिति के सर्वश्री भानु प्रताप, मनीष कोली, भगवती घिरमोरे, रवि परमार, भव्य सक्सेना, लकी चौबे, आशुतोष पाठक, और गुणदीप सिंह देओल सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इटारसी के श्री उमेश चंद्र वर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस के अवसर पर पौधा लगाया। उनकी पत्नी श्रीमती राजकुमारी वर्मा तथा पुत्र श्री निलेश वर्मा साथ थे।
पौधों का महत्व
आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.