ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीम इंडिया के डगआउट में हुआ कन्फ्यूजन 

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर 4 के मैच में टीम इंडिया के डगआउट में कन्फ्यूजन हो गया, जब हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के बीच इस बात का फैसला करना पड़ा कि कौन नंबर 5 पर खेलेगा।
सुपर 4 फेज में पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से हारने के बाद भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के कगार पर है। दुबई में मंगलवार को श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए, लेकिन भारत के बाकी बल्लेबाजी लाइनअप ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया। उधर, टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा फेरबदल किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
जैसे ही भारत का तीसरा विकेट गिरा तो ऋषभ पंत बाहर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन उन्हें और हार्दिक को बताया गया कि पांड्या पहले जाएंगे। यहां कुछ भ्रम की स्थिति लग रही थी, क्योंकि हार्दिक ने पुष्टि की क्या उन्हें पहले मैदान पर जाना है या नहीं। हार्दिक ने टीम मैनेजमेंट से पूछा और उन्हें जवाब मिला तो वे हेलमेट लगवाने के बाद मैदान के लिए निकल गए और ऋषभ पंत वहीं बैठ गए। हालांकि, उनको भी जल्द मैदान पर जाना पड़ा।
दोनों बल्लेबाजों ने 13-13 गेंदों में 17-17 रन बनाए, लेकिन सवाल वही है कि ऋषभ पंत को फिनिशर समझा जा रहा है या फिर मध्य क्रम का बल्लेबाज, जो बाएं हाथ से तेजी से रन बना सकता है। पंत को इसलिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, क्योंकि रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए थे। ऐसे में पंत को नंबर 4 और नंबर 5 के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा।
अगर पंत को नंबर 6 पर ही भेजना था तो फिर वहां बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत ही क्या थी। अगर नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे थे तो फिर उनको ही मौका दिया जाना था, लेकिन टीम मैनेजमेंट कुछ अलग ही सोच विचार में इन दिनों है। हार्दिक पांड्या के पास वो क्षमता है, जो शायद ऋषभ पंत के पास नहीं है, लेकिन फिर भी मैनेजमेंट ने उन्हें प्रमोट किया और पंत नंबर 6 पर भेजे गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.