बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा
गोरखनाथ ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद रेलिंग से टकराने पर तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज पर पलट गई। गंभीर स्थिति में मजदूरों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। देवरिया जिले के रहने वाले मजदूर की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने नेपाल से आ रहे कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात 1.30 बजे महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.