अटारी बॉर्डर के पास देखा गया, BSF जवानों ने 20 राउंड फायरिंग करके खदेड़ा
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर के समीप एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। रात के समय दो बार ड्रोन ने भारतीय सरहद पार की। लेकिन दोनों ही बार BSF के जवानों ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। सुबह होती ही पुलिस और BSF के जवानों ने सरहद पर सर्च अभियान भी चलाया।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अटारी बॉर्डर के पास BOP राजाताल में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। यह मूवमेंट रात 12 बजे के करीब हुई। लेकिन BSF के सतर्क जवानों ने उन्हें वापस खदेड़ दिया। पहली मूवमेंट रात 12 बजे के करीब हुई। इस दौरान BSF के जवानों ने तकनीबन 10 राउंड फायर किए। कुछ मिनटों में ही ड्रोन की आवाज आना बंद हो गई।तकरीबन आधे घंटे में दोबारा से BOP राजाताल पर ही ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। दोबारा BSF के जवानों ने फायरिंग की। इस बार भी 8 से 10 राउंड फायर किए गए। इसके बाद BSF के जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी।सर्च में नहीं मिला कुछ भी संदिग्धसुबह होती ही BSF ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दे दी। पंजाब पुलिस की टीम और BSF के जवानों ने सर्च के लिए इलाके में जाइंट ऑपरेशन चलाया। तकरीबन तीन घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में दोनों फोर्सेस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।एक सप्ताह में तस्करी की तीन घटनाएं हुईबॉर्डर पर बीते कुछ दिनों से ड्रोन मूवमेंट भी बढ़ी है और तस्करी की घटनाएं भी देखने को मिली हैं। वीरवार ही अबोहर सेक्टर में 1.8 कि.ग्रा. हेरोइन मिली थी। जिसे ट्रेक्टर में छिपाकर लाया जा रहा था। 6-7 सितंबर की दरमियानी रात को अबोहर सेक्टर में ही 6.370 कि.ग्रा. हेरोइन और एक पैकेट अफीम जब्त की गई थी। 6 अक्टूबर को अमृतसर सेक्टर से ही 3.630 कि.ग्रा. हेरोइन जब्त हुई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.