पैसों के लिए जान की दुश्मन बनी दोस्त
अजमेर में एक युवती ने अपने ही दोस्त को घर बुलाकर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद वह पाली जिले में किसी परिचित के घर पहुंच गई। वहां उसने अपने परिचित को पूरी वारदात के बारे में बताया, जिसके बाद परिचित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने अजमेर के रावण की बगीची इलाके में मकान खंगाला तो वहां एक युवती का शव मिला।बता दें कि पुलिस ने आरोपी युवती को पाली से गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अजमेर में रामगंज थाने के अजय नगर एरिया का है। ।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 साल की ज्योति और अजय नगर में रहने वाली 36 साल की अनुराधा काफी लंबे समय से दोस्त थीं। दोनों ब्याज का काम करती थीं. ज्योति क्लॉक टावर थाना इलाके में रावण की बगीची में अपने पिता रमेश चंद के साथ रहती थी। 6 सितंबर को ज्योति सुबह 11 बजे अपने घर से निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी।
इसके बाद ज्योति के पिता ने क्लॉक टावर थाने में बेटी के लापता होने की एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की, जहां पुलिस को ज्योति की स्कूटी और मोबाइल भगवान गंज इलाके में मिले। इसी दौरान रामगंज थाना पुलिस को अजय नगर इलाके में एक घर में लाश मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तो उसकी पहचान ज्योति के रूप में हुई. घटना को लेकर रामगंज थाना प्रभारी ने बताया, अनुराधा ने अपने घर पर ज्योति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.