ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीत के साथ वतन लौटना चाहेगी टीम इंडिया 

एशिया कप 2022 से पहले ही बाहर हो चुकी टीम इंडिया सुपर 4 के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेलेगी। घरेलू टी20 सीरीज से पहले टीम यहां जीत दर्ज कर एक अच्छे मोमेंटम के साथ वतन लौटना चाहेगी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान का सफर भी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया है लेकिन एशिया कप 2022 उनके लिए यादगार रहा है। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर श्रीलंका और बांग्लादेश को हराने वाली अफगानिस्तान ने सुपर 4 में पाकिस्तान के नाक में भी दम कर दिया।
पाकिस्तान भले ही मुकाबला जीत गई लेकिन अफगानिस्तान ने पूरी दुनिया को यह संदेश तो दे ही दिया कि आने वाले समय में उनके खिलाफ मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। अफगानिस्तान के फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेगी और दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का यह मैच 8 सितंबर, गुरुवार को होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.