ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिल अपडेट करने के बहाने की ठगी

दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने देशभर के लोगों से बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दस दिन चली छापेमारी के बाद देशभर के 22 शहरों से कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें 11 महिलाएं भी शामिल है। गृहमंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 200 से अधिक लोगों ने इसी तरह ठगी की शिकायतें की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 45 मोबाइल, 60 डेबिट कार्ड, 9 चेकबुक, 7 पासबुक, 25 पहले से एक्टिवेटेड सिमकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दिनों ठगी के एक नए तरीके का पता चला था। साइबर ठगी करने वाले बदमाश किसी भी मोबाइल पर रैंडम मैसेज भेज रहे थे, जिसमें बताया जा रहा था, उनका बिजली का बिल कंपनी केसिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। आज रात को उनकी बिजली काट दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.